Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायगढ़ में चार लोगों की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और चोरी की वजह से पूरा परिवार कर दिया खत्म

रायगढ़  रायगढ़ के ठूसेकेला गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी लोकेश्वर पटेल और उसके 12 वर्षीय बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बुधवार की देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी और फिर शवों को घर के पीछे गोबर के ढेर में दफना दिया था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, उसकी पत्नी सहोदरा उरांव, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी के रूप में हुई थी। गुरुवार की सुबह चारों के शव घर की बाड़ी में गोबर के ढेर से बरामद किए गए थे। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने 15 से अधिक संदिग्धों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के परिवार का लोकेश्वर पटेल के साथ पुराना विवाद था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में लोकेश्वर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और मृतक बुधराम उरांव के बीच अवैध संबंध हैं। इसके अलावा मृतक की पत्नी ने आरोपी के बेटे पर धान चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिससे आरोपी काफी आहत था। आरोपी मृतक के घर के पीछे वाली जमीन भी खरीदना चाहता था, लेकिन बुधराम ने इसे लेकर अड़ंगा डाल रखा था। इन्हीं कारणों से आरोपी ने गुस्से में आकर चारों की हत्या कर दी।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी ने स्वीकार किया कि हत्या के बाद उसने अपने 12 वर्षीय बेटे की मदद से शवों को ठिकाने लगाया। उसका मानना था कि जमीन मुआवजा विवाद के चलते पुलिस का शक रिश्तेदारों पर जाएगा और वह बच निकलेगा।

एसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी हत्या के एक मामले में उत्तर प्रदेश में सजा काट चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। नाबालिग बेटे को भी बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा की और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में चार्जशीट जल्द ही दाखिल की जाएगी।