Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में “डेंटिस्ट्री में डिजिटलाइजेशन” पर सेमिनार का आयोजन: दंत चिकित्सा में डिजिटल तकनीकों के बढ़ते उपयोग पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

रायपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) रायपुर शाखा के तत्वावधान में होटल बाबिलोन कैपिटल में “डेंटिस्ट्री में डिजिटलाइजेशन” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के ख्यातिप्राप्त दंत चिकित्सक डॉ. मयंक दोशी एवं डॉ. अंशुल बर्डिया ने अपने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए और दंत चिकित्सा में डिजिटल तकनीकों के बढ़ते उपयोग, उनके लाभ, चुनौतियाँ और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बता दें कि इस स्पेशल सेमिनार में रायपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को डिजिटल डेंटल तकनीकों जैसे 3D प्रिंटिंग, डिजिटल स्कैनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इत्यादि के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

“छत्तीसगढ़ राज्य दंत सम्मेलन 2025” का किया गया ऐलान

सेमीनार के दौरान “छत्तीसगढ़ राज्य दंत सम्मेलन 2025” का औपचारिक ऐलान किया गया, जिसका आगामी सितंबर माह में आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन के ब्रॉशर का विमोचन किया गया और आयोजन समितियों व मुख्य वक्ताओं के नामों की भी घोषणा की गई। इस आयोजन में IDA रायपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. आशीष अग्रवाल, सचिव डॉ. अभिनव शितूत, छत्तीसगढ़ शाखा के सचिव डॉ. विवेक लाठ, वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. नवीन बाफना, डॉ. दीपक राठौड़, डॉ. नीरज चंद्राकर, डॉ. शाहिद खान, डॉ. आभाष शुक्ला, डॉ. सोपान सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

गैरतलब है कि इस कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सी. किरन, डॉ. लोकेश आडवानी और डॉ. सिराज खान द्वारा किया गया। संचालन डॉ. गणेंद्र ने पूर्ण उत्साह और उत्कृष्टता के साथ किया। सेमिनार ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों के प्रति नई जागरूकता और ऊर्जा का संचार किया।