Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने किया काम बंद, डीन पर लगाया सरेआम थप्पड़ मारने का आरोप

कोरबा। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने डीन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काम बंद कर दिया है. सुरक्षाकर्मियों ने डीन केके सहारे पर नाइट ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी पर सरेआम थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है.

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि कैजुअल्टी में उसकी ड्यूटी थी. इस दौरान मरीजों की काफी भीड़ थी, वहीं ड्यूटी डॉक्टर शराब के नशे में था, जिसकी वजह से मरीज परेशान थे. इस बात की सूचना पर जिला मेडिकल कॉलेज के डीन केके सहारे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, और इतना भीड़ क्यों लगाए हुए हो कहते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया.

घटना को लेकर सुरक्षाकर्मी दिलीप कुमार के साथ खड़े सुरक्षाकर्मियों ने शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बजाए सुरक्षाकर्मी पर हाथ उठाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने डीन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तक काम बंद रखने के साथ मामले की पुलिस में शिकायत करने की भी बात कही है.