Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 15 फीट ऊंचे स्मारक को बुलडोजर से किया ध्वस्त…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर बड़ी सफलता हासिल की है. थाना तर्रेम क्षेत्र के ग्राम गोटुमपल्ली में डीआरजी, थाना तर्रेम पुलिस, सीआरपीएफ-153वीं और सीआरपीएफ-168वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है.  

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल को गोटुमपल्ली के सघन जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित करीब 15 फीट ऊंचा स्मारक मिला. सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जमींदोज कर दिया.  

पुलिस के अनुसार, यह स्मारक माओवादियों ने अपने मारे गए सदस्यों की याद में ग्रामीणों पर दबाव डालकर बनवाया था. इसका उपयोग ग्रामीणों में भय का वातावरण बनाने और अपने संगठन के प्रचार के लिए किया जा रहा था.  

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में माओवादियों के मनोबल पर प्रभाव पड़ा है और स्थानीय लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.