Special Story

अफीम खेती के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, बोले– बीजेपी सरकार में होती है तुरंत कार्रवाई

अफीम खेती के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, बोले– बीजेपी सरकार में होती है तुरंत कार्रवाई

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। प्रदेश में अफीम की खेती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG के लिए इम्पैनल्ड

छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG के लिए इम्पैनल्ड

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के प्रतिष्ठित IPS अधिकारी…

समाज के अंतिम व्यक्ति तक के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

समाज के अंतिम व्यक्ति तक के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Shiv Mar 12, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा…

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं…

भाजपा नेता की अफीम खेती पर बवाल, कांग्रेस का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

भाजपा नेता की अफीम खेती पर बवाल, कांग्रेस का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा नक्सली डंप मिला, जिसमें आईईडी बनाने की सामग्रियों के साथ दवाइयां और दैनिक उपयोग में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां बरामद की गई.

65वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की F कंपनी, गरियाबंद पुलिस तथा गरियाबंद पुलिस की E-30 टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर 12 मार्च को कुल्हारीघाट, देवडोंगर, चारडीह, रानीभरझोला व आसपास के जंगल क्षेत्र में संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन के साथ सर्च अभियान चलाया.

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को रानीभरझोला के जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध स्थान मिला. जांच के दौरान बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल (BDDS) डॉग स्क्वॉड की सहायता से नक्सलियों के डंप में की गई खुदाई में इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक फ्यूज, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर, पावर सोर्स, ट्रिगर मैकेनिज्म, कमांड वायर, कंटेनर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई.

इसके अलावा मौके से कुछ मेडिकल सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं. सभी सामग्रियों को सुरक्षा बलों द्वारा जब्त कर लिया गया है. सुरक्षा बलों के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को विफल करने में सफलता मिली है तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी. क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.