Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

3 अप्रैल को आएगी दूसरी किस्त, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है

रायपुर- महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त मिलने की तारीख सामने आ गई है. इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे. महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी जानकारी दी.उन्होंने कहा कि जहां-जहां दिक्कत है, उसको दिखाकर तत्काल पैसे डाले जाएंगे. इस दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं. किस बेस पर एक लाख देंगे. कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है.

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आएगी. पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं. महिलाओं को जो हमने वादा किया था कि सालाना 12 हजार रुपये देंगे. प्रति माह के दर से 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा.

बहुत से महिलाओं के खाते में अब तक पैसे नहीं गए, जिसको लेकर मंत्री राजवाड़े ने कहा, अभी कुछ दिन पहले डायरेक्टर से बात हुई थी. इसमें उन्होंने कहा है कि कुछ दिक्कतें आ रही हैं. कुछ ही परसेंट महिलाएं बची हैं. ऐसे जो जिला स्तर के अधिकारी होते हैं, उनको ऊपर से निर्देश दे दिया गया है कि जहां-जहां दिक्कत है उसको दिखाएं और तत्काल पैसा डाला जाए.

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सभी महिलाओं को मैं कहना चाहूंगी, जो पात्र हैं जिनकी सूची में नाम होगा, उनको मैं कहना चाहूंगी कि किसी भी प्रकार की आपको टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. CM विष्णुदेव साय का सुशासन है. PM मोदी की गारंटी है. सभी महिलाओं के खाते में 1000 जाएंगे. टेक्निकल इशू हो सकते हैं, लेकिन वह भी सही हो जाएंगे. पैसा निरंतर मिलते रहेगा.

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा, तैयारी जोर-शोर से चल रही है. सभी फील्ड पर उतर चुके हैं. प्रत्याशी जगह-जगह जाकर अपना कार्यक्रम आयोजन करवा रहे हैं. वोट मांग रहे हैं और जनता का पूरा मूड बन चुका है. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को है. छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव होने वाले हैं. तीनों चरण में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. लोग वोट देंगे और सरकार भी बनाएंगे.

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, दोनों दल ने महिला प्रत्याशी के रूप में तीन-तीन प्रत्याशी उतारे हैं. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है. ऐसे में पूर्ण विश्वास के साथ पूरी महिलाएं BJP को ही वोट देंगी. पहले कांग्रेस की सरकार थी तो घोषणा पूरा नहीं कर पा रही थी. उनको उसका कामयाजा भी भुगतना पड़ेगा. केंद्र में फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बन रही है. BJP के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं.

एक-एक लाख रुपये देने को लेकर कांग्रेस की ओर से भरवाए जा रहे फॉर्म को लेकर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि कभी एक भी घोषणा पूरा नहीं कर पाए. आज एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं. किस बेस पर एक लाख देंगे. यह पहले कांग्रेसी बता दें. हमने जो वादा किया था, हम वह वादा पूरा किए हैं. कोई मतलब नहीं है, कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है. बस उनका काम ही वही है.