Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली को 12 रन से हराया, रियान ने 45 बॉल पर बनाए नाबाद 84 रन

जयपुर।    इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हराकर इस सीजन में दूसरी जीत हासिल की. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए. जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन ही बना सकी.

राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 45 बॉल पर 84 रन की पारी खेली, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 29 और ध्रुव जुरेल ने 20 रन बनाए. दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने 49 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 28 रन बनाए. राजस्थान के युजवेंद्र चहल और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए.