Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

SECL के नए तकनीकी निदेशक महापात्रा ने कार्यभार किया ग्रहण

बिलासपुर। रमेश चंद्र महापात्रा ने 27 अगस्त को एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान शुभ महापात्रा भी मौजूद रहीं। निदेशक (तकनीकी) संचालन एन. फ्रेंकलिन जयकुमार और निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने भी महापात्रा से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महापात्रा, एसईसीएल में जिम्मेदारी संभालने से पहले ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के झांझरा क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक थे। खनन क्षेत्र में उनके पास तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वे रणनीतिक दृष्टिकोण और नवाचारी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1990 में आईआईटी-बीएचयू से माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए किया। वे इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के फेलो भी हैं। महापात्रा ने करियर की शुरुआत एसईसीएल के कोरबा क्षेत्र की सूराकछार कोलियरी से की। उन्होंने कोलियरी मैनेजर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, अतिरिक्त महाप्रबंधक और क्षेत्रीय महाप्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

महापात्रा ने सीआईएल की कई बड़ी भूमिगत और ओपन कास्ट खनन परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया है। उत्पादन वृद्धि, नई प्रौद्योगिकियों के समावेश, भूमि एवं पुनर्वास संबंधी मुद्दों के समाधान और समुदायों के साथ मजबूत जुड़ाव में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय कोयला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें अफ्रीकन माइनिंग इंदाबा (केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका) और चेक गणराज्य में औद्योगिक सहयोग वार्ता शामिल हैं।