Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कबाड़ में किताब मामला : कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति

रायपुर।  कबाड़ में स्कूली किताबें मिलने के मामले में कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. बता दें कि सिलयारी स्थित रियल पेपर मिल में हजारों की संख्या में किताबें मिली है. इस मामले की जांच कर समिति अपनी रिपोर्ट कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी.

कांग्रेस की जांच समिति में पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा, प्रवक्ता श्रीकुमार मेनन और पूर्व पीसीसी सचिव पप्पू बंजारे शामिल हैं.

बता दें कि इसी मामले को लेकर कांग्रेस ने आज प्रेसवार्ता की. कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि यह किताबें इसी शिक्षण-सत्र 2024-25 की है और इसे स्कूलों के वितरण किया जाना था, जो नहीं किया गया. सूरजपुर, धमतरी जैसे कई जिलों से रद्दी के भाव में बेचकर इसे पेपर मिल तक पहुंचाया गया है. इस खेल में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है. इस मामले में जांच का जिम्मा भी उसी विभाग को दिया गया, जहां से किताबें छपवाई गई. जांच दल में शामिल 5 सदस्यों में दो पर आरोप है.

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि किसी रिटायर्ड जज से मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. गौरतलब है कि कबाड़ में किताब मिलने के मामले में राज्य सरकार ने पाठ्य पुस्तक निगम के एमडी सहित 5 अधिकारियों को जांच का जिम्मा दिया है.