Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बस्तर में शिक्षा की अलख जगाने ‘स्कूल वेन्डे वर्राटू पण्डुम’ अभियान, घर-घर दस्तक देगा 624 सर्वे दल

बीजापुर- छत्तीसगढ़ का बस्तर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और ऐसे बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को पहुंचाना एक बड़ी समस्या है. सरकार और प्रशासन ने इस समस्या को दूर करने में अब कमर कस ली है. बस्तर का बीजापुर, जहां आए दिन गोलियों और बारूद जैसे बड़ी नक्सलवाद की समस्या है. ऐसे क्षेत्रों को अब सरकार और प्रशासन ने भी चिन्हाकित कर लिया है. ग्रामीण क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने में बीजापुर प्रशासन ने एक अभियान की शुरुवात की है. गोंडी भाषा मे इस अभियान का नाम (स्कूल वेन्डे वर्राटू पंडुम अभियान) है, इसका हिन्दी में अनुवाद स्कूल फिर चले अभियान है.

शिक्षा की अलख जगाने 624 सर्वे दल 579 गांव और 3 नगरीय निकायों में शालात्यागी और अप्रवेशी बच्चों की पहचान के लिए घर-घर दस्तक देगा. इस अभियान के तहत बीजापुर शिक्षा विभाग ने हर एक गांव में एक सर्वेक्षण टीम का गठन किया है. इस टीम में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन को शामिल किया गया है. यह सर्वश्रेष्ठ टीम हर दिन एक गांव जाएगी और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात करेगी. इसके बाद बच्चों के हर घर में माता-पिता से बात कर उन्हें हौसला हपजाई करेगी और बच्चों को फिर से स्कूल भेजने प्रोत्साहित करेगी.