Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में मनाया गयाशाला प्रवेश उत्सव


रायपुर।      लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम गुरुकुल हॉल में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त माननीय टी.पी. शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भातखंडे ललित कला शिक्षक समिति के अध्यक्ष माननीय तरल मोदी ने किया मुख्य अतिथि टी.पी. शर्मा ने नवप्रवेशित छात्राओं को कॉपी, पेन, पुस्तक एवं मिष्ठान भेट कर स्वागत सत्कार किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र किसी भी स्थान पर पहुंचे वह अपने गुरुजनों के द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही संभव हो पाता है । समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी ने संछिप्त उद्बोधन से विद्यालय की स्थापना एवं उपलब्धियों पर जानकारी देते हुए नवप्रवेशित छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय तरल मोदी द्वारा छात्राओं को सुभाशीष प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति की सचिव शोभा खंडेलवाल, सम्मानीय सदस्य पूजा दानी, आर.के. गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित थे। गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती संध्या गुप्ता, कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्या नाथ सिंह एवं लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्य मनीषा गहोई के द्वारा साल,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एस.एस. सिद्दीकी, उच्च श्रेणी शिक्षिका लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति रायपुर की सचिव शोभा खंडेलवाल ने दिया इस अवसर पर विद्यालय, महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ शिक्षक,शिक्षिका एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।