Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नगर के विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण

दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज नगर के जेआरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापारा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकगण भी साथ मौजूद थे। उन्होंने विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता, भवन संधारण एवं शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सशक्त और उज्जवल हो सके। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संस्था प्रमुखों को जेआरडी विद्यालय में आडिटोरियम एवं बालक-बालिका शौचालय तथा बॉक्सिंग रिंग के शेड की मरम्मत कराने, चंद्रशेखर आजाद विद्यालय में तीन अतिरिक्त कक्ष एवं मंच पर शेड लगवाने, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा में प्राथमिक शाला भवन को 6 अतिरिक्त कक्ष एवं बालक-बालिका शौचालय निर्माण कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पार्षद गुलाब वर्मा, लीलाधर पाल, मनीष साहू, कुलेश्वर साहू, काशीराम कोसरे, कमल देवांगन, नरेन्द्र बंजारे, संजय अग्रवाल, ललित ढीमर, रामचन्द्र सेन, गोविंद देवांगन, मनीष कोठारी, सरस निर्मलकर, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, सहायक संचालक शिक्षा अमित घोष, एपीसी विवेक शर्मा, राजेश ओझा, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।