Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘साय जी सचेत रहिएगा’… छत्तीसगढ़ चारागाह बना हुआ है, कुछ चर रहे और कुछ चर के चले गए, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का सरकार पर तंज…

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों के अनुदान मांग चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सदन में साय सरकार पर तंज कसा. इस दौरान उन्होंने कहा, 15 साल तक डॉ. रमन सिंह की सरकार थी. रिमोट कंट्रोल उनके पास था. साय जी को भी रिमोट कंट्रोल अपने पास रखना चाहिए. साय जी को अपनी गारंटी रखनी चाहिए, मोदी की गारंटी नहीं. मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है. मोदी जो भी वादे किए वो पूरे नहीं हुए. 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं हुआ. मोदी की गांरटी को वोट मांगने के लिए शामिल किया था, उन गारंटियों को बजट में शामिल नहीं किया गया है.

आगे चरणदास महंत ने कहा, लोग कह रहे हैं उल्लू पर सवार होकर रात में जो लक्ष्मी आती हैं, वो आपके सरकार में आ गई है. आप सचेत रहिएगा. छत्तीसगढ़ चारागाह बना हुआ है. कुछ लोग चर रहे हैं. कुछ लोग चर कर चले गए. इसलिए मैं कहूंगा आप सचेत रहिएगा.

आगे उन्होंने बजट को छलावा बताते हुए कहा, बजट में सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें है और कुछ नहीं है. नियत और नीति के बीच अंतर दिख रहा है. वह बहुत ही सोचनीय है. 3 महीने में कार्ययोजना दिख जाना चाहिए. जो दिख नहीं रहा है. आराजकता कवर्धा से दिखाई दे रही है. प्रपातपुर तक दिखाई दे रही है.