Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिलाओं को समर्पित सावन उत्सव- विधायक सुनील सोनी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिक्षा का मन्दिर, स्पीच थेरेपी सेन्टर, बालगृह बालिका एवं बालक माना कैम्प रायपुर के समस्त स्टाफ, बच्चे एवं उनके के पालकों हेतु सावन उत्सव का आयोजन 2 अगस्त शनिवार को दोपहर सप्रे शाला परिसर आडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा भारतीय परंपरा के अनुसार जैसे ही सावन का महीना शुरू होता है अनेक त्यौहार हरियाली के साथ आते है और खास कर महिलाएं सभी का भरपूर आनंद लेती है सावन के झूले का वर्णन कहानी साहित्य और फ़िल्मों में भी किया जाता है इसलिए सावन उत्सव महिलाओं को समर्पित है।

इस अवसर पर डॉ. अनामिका सिंह ने भी महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया साथ ही अतिथियों का शाल श्रीफल, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सावन उत्सव में सभी ने गीत, संगीत के साथ झूले का आनंद लिया और विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

जिसका परिणाम इस प्रकार है-

1/ बैलून में नाम लिखना – अभिभावकों में प्रथम महिनूर की मां आसमा खान, द्वितीय आरुष की मां राजेश्वरी कर्मचारियों में प्रथम देवयानी सेन , द्वितीय लेखा यदू

2/ टूथपिक से सिक्का उठाना- अभिभावकों में प्रथम अद्विक की मां निधि सिंह, द्वितीय आरुष की मां राजेश्वरी कर्मचारियों में प्रथम विमल यादव , द्वितीय संजीत घोष

3/ मेहंदी प्रतियोगिता- अभिभावकों में प्रथम छायांश की मां शारदा निषाद द्वितीय विवान की मां सोलन कर्मचारियों में प्रथम लेखा यदु , द्वितीय आंचल

4/. रैंप वॉक – अभिभावकों में प्रथम ओशिमा की मां सीमा ठाकुर, द्वितीय दक्ष की मां विभा मित्रा कर्मचारियों में प्रथम नीलू अग्रवाल , द्वितीय सुनीता वर्मा

5/ बेस्ट ड्रेसअप – प्रथम पूजा मिसालावर , द्वितीय श्वेता सिंह रही।

कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ कमल वर्मा, महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार निगम, कार्यकारिणी सदस्य छगनभाई पटेल, सुनीता चंसोरिया, हर्षा जोशी, शताब्दी पांडे, सुभाष बुंदेला, प्रीति निगम उपस्थित रहे।