Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

संविधान बचाओ यात्रा : भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा का बंधुवा मजदूर, कहा – शिकायतों के बाद भी EVM में गड़बड़ी की नहीं होती जांच, मंत्री नेताम बोले – खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे

बालोद।  कांग्रेस की ओर से बालोद जिले में आयोजित संविधान बचाओ यात्रा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग को भाजपा का बंधुआ मजदूर बताया.

भूपेश बघेल ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार संपन्न बनाया और लोकतंत्र की नींव रखी, लेकिन आज उसे बचाने की जरूरत है. न्याय पालिका भी आज दबाव में है और उसके फैसलों पर भाजपा नेता टिप्पणी करते हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती. यह लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है.

बघेल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. शिकायतों के बाद भी EVM में गड़बड़ी की जांच नहीं होती.

भूपेश बघेल के बयान का पलटवार करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, कुछ इसी तरह से बात कर रहे हैं. इनको कहीं सफलता मिल नहीं रही है. हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है तो कुछ भी उलजुलूल की बातें कर रहे हैं.