Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सड़क के गड्ढों में ‘सत्याग्रह’: भाठागांव की बदहाली पर कन्हैया अग्रवाल की हुंकार, करेंगे अनोखा उपवास

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाठागांव के निवासी आज “अभिशप्त” जीवन जीने को मजबूर हैं । क्षेत्र की बदहाल सड़कों और कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 16 फरवरी तक सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो 17 फरवरी मंगलवार को उन्हीं गड्ढों में बैठकर एक दिन अन्य जल त्याग कर उपवास करेंगे ।

कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि जिस सड़क के निर्माण के लिए एक साल की समय सीमा तय की गई थी, उसे शुरू हुए 11 महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद धरातल पर मात्र 10 से 15 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की इस “सौगात” से आज जन-जन प्रताड़ित है।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर उड़ती धूल और गहरे गड्ढों के कारण क्षेत्र के निवासी, व्यवसायी और राहगीर भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। धूल की वजह से लोगों को सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां हो रही हैं, वहीं गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बदहाली का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।

प्रशासनिक उदासीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कन्हैया अग्रवाल ने घोषणा की “यदि 16 फरवरी (सोमवार) तक भाटागांव की सड़कों के गड्ढों को तत्काल नहीं भरा गया, तो 17 फरवरी (मंगलवार) को मैं अन्न-जल त्याग कर उन्हीं गड्ढों के बीच बैठकर एक दिवसीय उपवास करूंगा।”

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह उपवास मात्र शुरुआत है। यदि इसके बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर एक बड़ा जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी । भाटा गांव की बदहाली के लिए उन्होंने क्षेत्र के लंबे समय तक विधायक रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी की उदासीनता को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को नर्क जैसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है ।