Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पड़ोसी राज्य का धान खपा रहा था सरपंच, 171 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पकड़ाया…

कवर्धा- पड़ोसी राज्यों से सस्ती कीमत पर धान खरीदकर प्रदेश में खपाने की बिचौलियों की कोशिश को एक बार फिर जिला प्रशासन ने नाकाम किया है. कवर्धा ब्लॉक के भागूटोला सरपंच को 171 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा है. 

प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के साथ ही बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं, जो पड़ोसी राज्यों से सस्ती कीमत पर धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने का काम करते हैं. इसे रोकने जिला प्रशासन पड़ोसी राज्य की सीमा पर चेकपोस्ट लगाकर निगरानी कर रहा है. कबीरधाम जिला के मध्यप्रदेश सीमा से सटे होने के चलते यहां बिचौलिए ज्यादा सक्रिय हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती है.

इस कड़ी में जिला प्रशासन ने कवर्धा ब्लॉक के भागूटोला सरपंच को 171 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा है. आरोपी सरपंच अपनी ट्रेक्टर में 51 कट्टा और 407 वाहन में 120 कट्टा धान को सोसायटी में खपाने के लिए ले जा रहा था. खाद्य अधिकारी व कवर्धा तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों वाहन को पकड़ा, और धान की जब्ती पंचनामा बनाकर कृषि उपज मंडी को सौंप दिया है.

बताया जा रहा कि भागूटोला सरपंच अपने कृषि केंद्र की आड़ में अवैध धान कम कीमत में खरीद कर जनप्रतिनिधि होने का धौंस दिखाकर सोसायटी में बेच रहा था. मुखबिर ने प्रशासन को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी धान को जब्त कर लिया है.