Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेत माफियाओं ने कलेक्टर के आदेश को दिखाया ठेंगा : प्रतिबंधित स्थल पर फिर हुआ अवैध रेत डंप, टास्क फोर्स ने छापेमारी कर जेसीबी और हाईवा किया जब्त

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह क्षेत्र में रेत माफियाओं ने कलेक्टर के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए उस भंडारण स्थल पर फिर से बिना अनुमति रेत डंप करना शुरू कर दिया था, जहां जिला प्रशासन पहले ही रोक लगा चुका था। मामले की जानकारी मिलते ही जिला टास्क फोर्स हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए जेसीबी और हाईवा जब्त किया।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बम्हनीडीह क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान मौके पर अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जिस रेत भंडारण स्थल को पूर्व में निरस्त कर दिया गया था, वहां दोबारा अवैध रूप से रेत डंप किया जा रहा था।

जिला टास्क फोर्स ने मौके से एक जेसीबी और एक हाईवा को जब्त कर पुलिस थाना बम्हनीडीह में अभिरक्षा में रखवाया है। इसके साथ ही निरस्त भंडारण स्थल पर अवैध रूप से जमा की गई रेत को हटवाकर हसदेव नदी में वापस डलवाया गया।

अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।