Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आज से महंगी हुई रेत, शराब और जमीन की रजिस्ट्री, कांग्रेस का आरोप- शराबबंदी की बात करने वाली भाजपा अब शराब पर ज्यादा पैसे वसूलेगी

रायपुर- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज से प्रदेश में कई चीजों के दाम बढ़ने को लेकर भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर बीजेपी पर हमला करते हुए लिखा है कि प्रदेश की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.

उन्होंने लिखा है कि- आज 1अप्रैल है, यानि की अप्रैल फूल दिवस. आज लोगों को मूर्ख बनाने की परम्परा है. आज छत्तीसगढ़ की जनता भी खुद को भाजपा से ठगा हुआ महसूस कर रही है. आज से छत्तीसगढ़ में जमीनो की रजिस्ट्री पर ज्यादा टेक्स देना होगा. शराबबंदी की बात करने वाली भाजपा की साय सरकार आज से शराब के दामों पर 150 रुपये ज्यादा वसूल करेगी. रेत के दाम भी तीन गुना ज्यादा हो गए हैं. राइस मिलरो से 40 रुपये नजराना वसूला जा रहा है. उफ ये अप्रैल फूल…

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज से शराब की कीमतों में वृद्धि हो गई है. नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत बढ़ाई गई है. प्रदेश में अब आज से क्वार्टर में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी सेस हटाए और नई नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इस नई नीति के अनुसार, शराब की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे गौठान के विकास, कोरोना के समय लगाए सभी टैक्स हटाए जाने और अधोसंरचना और विकास के लिए आवश्यक निवेश का कारण बताया गया है. नई नीति के अनुसार, शराब की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है. इसके अलावा आज से जमीन की रजिस्ट्री करने पर भी आपको ज्यादा टेक्स देना होगा. वहीं रेत के दाम भी बढ़े हैं.