Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

8GB RAM, 5000mAh बैटरी वाले Moto G04 स्‍मार्टफोन की सेल शुरू, चेक करें प्राइस और ऑफर

Motorola ने जी सीरीज में पिछले हफ्ते एक नया बजट स्मार्टफोन उतारा है. जिसकी सेल 22 फरवरी शुरू हो चुकी है. Flipkart पर इस लेटेस्ट मोटोरोला मोबाइल फोन की सेल दोपहर 12 बजे से ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी. अहम खासियतों की बात करें तो 8 हजार रुपये से भी कम कीमत में उतारे गए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में आप लोगों को 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा.

इस मोटोरोला फोन को सनराइज ऑरेंज, सी ग्रीन, कॉनकॉर्ड ब्लैक और सेटिन ब्लू रंग में खरीद पाएंगे. सेल शुरू होने से पहले आइए आपको Motorola Moto G04 की भारत में कीमत, फोन के साथ मिलने वाले फ्लिपकार्ट ऑफर्स और फोन में दी गई खूबियों के बारे में जानकारी देते हैं.

Moto G04 Price and Offers in India

Moto G04 के 4GB + 64GB जीबी मॉडल और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत क्रमश: 6,999 और 7,999 रुपये है. Moto G04 को आज से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर कॉनकॉर्ड ब्‍लैक, सी ग्रीन, स्‍टेन ब्‍लू और सनराइज ऑरेंज जैसे कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है. इंट्रोडक्टरी लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 750 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है.

Motorola G04 Feature

मोटोरोला फोन Octa core Processor T606 प्रोसेसर के साथ लाया गया है. Moto G04 फोन 90hz, 6.6 इंच के पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है. मोटोरोला का नया फोन 4GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है. फोन वर्चुअल रैम फीचर के साथ आता है.

मोटोरोला का नया फोन 16MP एआई कैमरा के साथ लाया गया है. फोन 5MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है. मोटोराला का नया फोन 5000mAh बैटरी के साथ लाया गया है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. मोटोरोला का यह फोन Android 14 पर रन करता है.