Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में आज पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी मांस-मटन की बिक्री

रायपुर।     दीपावली के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. आज हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है. आज के दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास से वापिस अयोध्या लौटे थे. इसी की खुशी में दीपावली मनाई जाती है और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. वहीं कल यानी 1 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस है. ऐसे पावन अवसर पर मांस-मटन का सेवन न किया जाए. इसलिए धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है.

सुधर्म जैन नवयुवक मंडल और मटन व्यापारी संघ की आपसी सहमति के बाद, 1 नवंबर को प्रतिबंधित मांस और मटन की बिक्री को निरस्त कर दिया गया है. इसके स्थान पर, 31 अक्टूबर को पूरे नगर निगम क्षेत्र में मांसाहार की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. यह निर्णय राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में लिया गया है.

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के माध्यम से एक संशोधित आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार, महावीर निर्वाण दिवस 1 नवंबर के बजाय, 31 अक्टूबर को किसी भी दुकान में मांस या मटन की बिक्री करते पाए जाने पर सामग्रियों की जब्ती की जाएगी, और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.