Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर की बैठक डी.डी. नगर दिगंबर जैन मंदिर में हुई संपन्न

रायपुर।    श्री दिगंबर जैन सकल जैन समाज रायपुर की बैठक का आयोजन डी. डी. स्थित श्री वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर रायपुर में किया गया। सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के वर्तमान अध्यक्ष नरेश सिंघई ने बताया की आयोजित बैठक में जैन धर्म के सब से बड़े पर्वधिराज श्री पर्युषण महापर्व पर पड़ने वाली क्षमा वाणी दिवस पर सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के समस्त मंदिरों के सदस्यो द्वारा सामूहिक क्षमा वाणी पर्व का आयोजन राजधानी रायपुर के अनुरूप वृहद पैमाने पर एक साथ किए जाने की रूप रेखा पर चर्चा की गई। साथ ही साथ प.पु. समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महामुनिराज के 17 अक्टूबर 2024 को शरद पूर्णिमा के दिन में पड़ने 78 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः प्रभात फेरी,विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, राजधानी रायपुर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों एवं समस्त धर्म के धर्म प्रेमी बंधुओ,समस्त संत समाज,सामाजिक संस्थाओं,व्यक्तियों,जन सेवको को आमंत्रित कर महाआयोजन आयोजित करने की चर्चा भी की गई। नरेश जैन ने बताया की विश्व वंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर महाराज जी की सल्लेखना पूर्वक समाधि 17 फरवरी को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में हो गई थी। और ये हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि समाधि के पूर्व हम राजधानी रायपुर वासियों को उनका पावन सानिध्य प्राप्त हुआ था। छत्तीसगढ़ में ऐसे महान आचार्य की समाधि से यह धारा पावन हो गई है। इसलिए सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर ने उनके 78 वे जन्म दिवस को महामहोत्सव के रूप में मानने का निर्णय लिया है।

इस बैठक में विशेष रूप से रायपुर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के ट्रस्टी,अध्यक्ष ,कार्यकारणी सदस्य बा. ब्रह्मचारी सुनील भईया जी, विनोद बड़जात्या जी, सनत जैन, नरेश सिंघई, इंजी.मनीष जैन, सुजीत जैन, राजेश जैन टैगोर नगर, यशवंत जैन, अरविंद बड़जात्या, नरेश पाटोदी, नवीन जैन, दीपक जैन, अंकुर जैन, सुबोध जैन, पुष्पेंद्र जैन, रमेश जैन, लोकेश जैन, आनंद जैन, शशांक जैन, दीपक जैन, प्रणीत जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।