Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साधराम हत्याकांड की NIA जांच के लिए साय सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव को भेजा पत्र

रायपुर- कबीरधाम जिले में हुए साधराम हत्याकांड की जांच एनआईए से कराने साय सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव को आग्रह पत्र भेजा है. बता दें कि साधराम यादव हत्याकांड से आक्रोशित परिजनों ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी. इस दौरान परिजनों की मांग पर सीएम साय ने एनआईए से जांच कराने का आश्वासन दिया था. सीएम साय ने 28 फरवरी को एनआईए से जांच कराने का एलान भी किया था.

जानिए पूरा मामला

21 जनवरी की सुबह कबीरधाम जिले के लालपुर कला में साधराम यादव का शव बरामद हुआ था. साधराम का गला रेतकर हत्या की गई थी. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने अयाज़ खान, इदरिस खान, सोफियान क़ुरैशी, अब्दुल मेहताब खान, शेख रफ़ीक और एक नाबालिग को गिरफ़्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों के मोबाइल से कश्मीर से जुड़े संदिग्ध नंबर बरामद हुए. पुलिस ने विवेचना में यह पाया कि आरोपियों की आवाजाही कश्मीर में भी थी.

20-21 अप्रैल की दरमियानी हुई हत्या के मामले में कबीरधाम पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल तथा अन्य अभिलेखों की जांच के बाद इस मामले की पृष्ठभूमि में कथित आतंकी और अतिवादी मुस्लिम संगठनों की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले में 17 फ़रवरी को यूएपीए की धारा 16 जोड़ दी. इससे साफ हो गया था कि इस मामले की एनआईए जांच करेगी.