Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एक्शन मोड पर साय सरकार : राजस्व मंत्री टंकराम बोले –

रायपुर- आचार संहिता हटते ही साय सरकार एक्शन मोड पर है. लगातार रोज मंत्री अपने विभागों की समीक्षा बैठक लेकर आगे की कार्ययोजना बना रहे. राजस्व विभाग में समीक्षा को लेकर खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, राजस्व विभाग में समीक्षा बैठक लिए हैं. पुराने लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जाएगा. जियो रेफरेंसिंग का काम चल रहा है, जिससे किसानों के सीमांकन-बटांकन के सारे विवाद समाप्त हो जाएंगे.

मंत्री टंकराम ने कहा, जियो रेफरेंसिंग होने पर किसानों को सहूलियत होगी. प्रकरणों का समय सीमा में निपटारा हो, इसलिए कार्यों की समीक्षा की गई. राजस्व विभाग के काम में भी तेजी आ रहा है. किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है.

अधिकारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते, इसे लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, सबको समय पर कार्यालय आने और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं. किसानों के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

बलौदाबाजार मामले में जांच को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, जांच चल रही है. उसके नतीजे भी आ रहे हैं. उपद्रवियों को चिन्हांकित कर उनकी अरेस्टिंग भी की जा रही है. बलौदाबाजार मामले में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, कांग्रेस के कारण ही माहौल खराब हुआ है. फिर वह माहौल पूरे प्रदेश में खराब करना चाह रहे हैं. यह उनकी सोच है.