Special Story

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Shiv Mar 15, 2026 1 min read

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम…

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर…

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साय सरकार पूरी तरीके से हो चुकी है असहाय, CM और गृहमंत्री को देना चाहिए इस्तीफा, PCC चीफ बैज का हमला…

रायपुर- बस्तर में भाजपा नेता की हत्या पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से, मुख्यमंत्री से, गृहमंत्री से पूरे प्रदेश अध्यक्ष सभी लोगों से कहता हूं, बस्तर में यह लोग राजनीति करते थे. कहा करते थे, टारगेट किलिंग है. उनके कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं तो कौन सा किलिंग है. यह टारगेट किलिंग है या सुपारी किलिंग है.

आगे दीपक बैज ने कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहता हूं, यह टारगेट किलिंग किया तो किसने किया. भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीति रोटी सेंकने के लिए और सत्ता हासिल करने के लिए इस तरीके की नौटंकी करते रही. सरकार में बैठने के बाद भी अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षित नहीं कर पा रही है. मतलब समझ जाइए, साय सरकार पूरी तरीके से असहाय हो चुकी है. सीएम और गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.

दीपक बैज ने आगे कहा, कांग्रेस शुरू से कह रही है, छत्तीसगढ़ सरकार के लगभग 3 महीने पूरे हो जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है. लूट, हत्या, डकैती और अपहरण लगातार बढ़ रहे हैं. बस्तर अशांत हो चुका है. सरकार के नियंत्रण में कुछ भी चीज नहीं है. सभी अनियंत्रित हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ पूरी तरीके से अपराधगढ़ बन चुका है. इसलिए मुख्यमंत्री को, गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.