Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साधराम हत्याकांड मामला : बड़ी संख्या में यादव समाज ने निकाली रैली, विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- हत्या से पूरा समाज आहत…

कवर्धा-  गौसेवक साधराम हत्याकांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हत्या के 30 दिन बाद भी मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिलने के आरोप में आज सर्व यादव समाज ने शहर में चरवाहा न्याय रैली निकाली. उससे पहले सरदार पटेल मैदान में सभा की गई. जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, खल्लारी के द्वारिका यादव और चंद्रपुर के रामकुमार यादव भी यादव समाज के तीनों विधायक आज सभा और चरवाहा न्याय रैली में शामिल हुए.

वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह से गौसेवक साधराम की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी. उसके बावजूद सरकार के कानों में जू नहीं रेंग रही है. सरकार को जगाने आज चरवाहा न्याय रैली निकाली गई है. गौ सेवक साधराम की हत्या से पूरे छत्तीसगढ़ के यादव समाज आहत हैं. सरकार से मांग करते है मृतक के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा, घर एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घटना की सीबीआई जांच कराई जाए. वहीं हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

बता दें कि साधराम हत्या के मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बड़ा खुलासा कर हत्या के मुख्य आरोपी अयाज खान और ईदरीस खान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि से संलिप्त होने के आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्शन 16 (UAPA) टेररिस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इतना ही नहीं पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं.