Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ऑपरेशन सिंदूर पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा – दो पक्षीय मामले में पंचायती क्यों? अमेरिका के आश्वासन के भरोसे युद्धविराम का निर्णय सही नहीं

बिलासपुर।  ऑपरेशन सिंदूर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की ओर से युद्धविराम की घोषणा पहली बार हुआ है. दो पक्षीय मामले में पंचायती क्यों? सिर्फ आश्वासन के भरोसे निर्णय सही नहीं है, इससे क्या देश का व्यापार बढ़ेगा?

पायलट ने कहा, भारत 140 करोड़ की आबादी वाला देश है. डॉलर या दबाव के लिए राष्ट्रीय हित से समझौता स्वीकार नहीं होनी चाहिए. सर्वोच्च पद से कश्मीर पर स्पष्ट संदेश जरूरी है. कश्मीर मुद्दा नहीं, राष्ट्रीय सम्मान का विषय है. दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद को एक सुर में बोलना चाहिए. आतंकवाद ने कांग्रेस से इंदिरा और राजीव गांधी को छीना, कांग्रेस पार्टी लगातार आतंकवादी से संघर्ष करती आई है. आतंकवाद को जड़ से खत्म करना जरूरी है, लेकिन कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनने देंगे.

जांजगीर में संविधान बचाओ रैली से पहले सचिन पायलट ने कहा, केंद्र सरकार अब दो बैसाखियों के सहारे है. 2024 में 400 पार का सपना 240 पर आकर अटक गए. न जनादेश स्पष्ट, न सरकार स्थिर, केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक उपयोग हो रहा है. संवैधानिक संस्थाएं दबाव में है, इसके चलते लोकतंत्र खतरे में है. कांग्रेस पूरे देश में संविधान बचाओ रैली चला रही है. केंद्र सरकार ने जो माहौल देश में बनाया है उसके विरोध में हमारी पार्टी अपने विचार को लेकर लोगों के बीच जाएगी. पायलट ने कहा, जनता को जगाना अब जरूरी है. कांग्रेस को मजबूत कर विपक्ष को एकजुट करेंगे.