Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सचिन पायलट 11 जनवरी को आयेंगे रायपुर, पार्टी नेताओं की लेंगे बैठक

रायपुर।     छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट इसी महीने रायपुर आ सकते हैं। खबर है कि 11 जनवरी को पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सचिन पायलट के 11 जनवरी को रायपुर आने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट का दो दिनों का दौरान छत्तीसगढ़ में हो सकता है, इस दौरान वो पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे, साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी की समीक्षा भी करेंगे।

आपको बता दें कि पिछले महीने ही पार्टी ने कुमारी सैलजा को हटाकर सचिन पायलट को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। जानकारी के मुातबिक सचिन पायलट चुनावी तैयारी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा भी कर सकते हैं। इससे पहले अब से कुछ देर पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत जी के साथ मुलाकात से हार्दिक प्रसन्नता हुई। हम मिलकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक, लोगों के दिलों तक पहुंचाएंगे।