Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बीजेपी के बयानों पर सचिन पायलट का तंज, बोले- भाजपा नहीं संभाल पा रही सत्ता, अंधकार में किसानों और गरीबों का भविष्य

रायपुर- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बीजेपी के कई बयानों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के बाद की वादाखिलाफी सभी तक पहुंच रही है. किसान और गरीब अपने भविष्य को अंधकार में देख रहे हैं. बीजेपी को कांग्रेस एक ऐसा दल दिखता है जो उन्हें तनाव देता है. इसका जवाब जनता चुनाव के माध्यम से देगी. दरअसल, सचिन पायलट बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं. उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए ये बयान दिया है.

मंत्री ओपी चौधरी के न्याय यात्रा वाले बयान पर प्रदेश प्रभारी पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि कोई नेता कुछ भी कहे हम तैयार हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा. आने वाले समय में इंडी एलायंस एनडीए को हराएगा. अंबिकापुर में बच्ची के सुसाइड पर सचिन पायलट ने कहा, बीजेपी सत्ता संभाल नहीं पा रही और हर क्षेत्र में विफल होते नजर आ रहे हैं. नकारात्मक परिणाम बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव में आएगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पायलट ने कहा कि न्याय यात्रा कल ओडिशा से छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगी. झंडा आदान-प्रदान करने के बाद 2 दिन का आराम दिया जाएगा. इसको लेकर सभी स्थानों का निरीक्षण किया है और कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों, दलितों और सभी से मिलेंगे. देश में एक नई क्रांति हो रही है. अंबिकापुर में एक बड़ी सभा राहुल गांधी की रहेगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का आना प्रस्तावित है. यात्रा के जरिए लोगों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. न्याय यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा रहेगी.