Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नामकरण पर बवाल : ग्रामीणों ने घेरा तो भाजपा विधायक ने पकड़ ली युवक की गर्दन

भिलाई।     भाजपा विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक युवक की गर्दन पकड़ कर उसे धमकी देते हुए नज़र आ रहा है. वीडियो भिलाई में विधायक के कार्यालय का है.

दरअसल, पूरा मामला है नामकरण को लेकर मचे बवाल का है. विधायक रिकेश सेन बिना सोचे-समझे अति उत्साह में कुरूद गांव स्थित नकटा तालाब का नामकरण बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर रखने की घोषणा कर दी. इस ऐलान के बाद पूरे छत्तीसगढ़ से विधायक के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे. गांव के लोगों ने भी इसका जमकर विरोध किया.

बड़ी संख्या में विरोध जताते हुए ग्रामीण विधायक के कार्यालय पहुंच गए और घेराव कर दिया. ग्रामीणों ने विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि जिस तालाब का पंथी के महानायक रहे स्व. देवादस बंजारे के नाम उसे बदलकर गायिका शारदा सिन्हा के नाम करने की घोषणा क्यों की ? विधायक रिकेश सेन मामले में बुरी तरह फंस गए और उनकी गांववालों के साथ बहस होने लगी. इस दौरान उन्होंने एक युवक की गर्दन भी पकड़ ली.

मामले में ग्रामीणों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के तालाब का नामकरण करना है तो वह छत्तीसगढ़ के कलाकारों के नाम से होना चाहिए. ग्रामीणों का कहना है कि स्वर्गी शारदा सिन्हा बिहार कोकिला के नाम से जानी जाती हैं उनका हम पूरा सम्मान करते हैं.

ग्रामीणों ने कहा कि इस तालाब का नाम स्वर्गीय देवदास बंजारे जो कि अंतरराष्ट्रीय पंथी नित्य के धरोहर थे के नाम से होना चाहिए. इस बीच विरोध प्रदर्शन के बाद तालाब पर लिखे गए नाम को हटा दिया गया.

सत्ता के अहंकार – कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, सत्ता का अहंकार और छत्तीसगढ़ियों से नफरत देखिये.भाजपा विधायक रिकेश सेन ग्रामीण का जबड़ा दबोच कर धमका रहे हैं. ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भाजपा विधायक, कुरुद ग्राम के नकटा तालाब का नामकरण बिहार की गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के नाम पर करने पर अड़े हुए हैं. ग्रामीणों की मांग है कि तालाब का नामकरण छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार और अंतरराष्ट्रीय पंथी नृत्य के धरोहर स्वर्गीय देवदास बंजारे के नाम पर होना चाहिए.

विधायक की सफाई: जानकारी नहीं थी, लेकिन निर्णय पर कायम

विधायक राकेश सेन अपनी सफाई पेश करते नजर आ रहे हैं. विधायक राकेश सेन ने कुरूद के नकटा तालाब को लेकर कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह तालाब स्व देवदास बंजारे के नाम पर है. वहीं अब वह इस घोषणा को भिलाई नगर निगम के एमआईसी में ले जाने की बात कह रहे हैं. जिसके बाद कलेक्टर को इसे भेजा जाएगा यानी रिकेश सेन अभी भी अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहे हैं.

कांग्रेस दुष्प्रचार करने का प्रयास कर रही : भाजपा नेता

भाजपा नेता राजीव चक्रवर्ती ने कहा, हमारे विधायक रिकेश सेन सुलझे हुए नेता हैं. कांग्रेस दुष्प्रचार करने का प्रयास कर रही है. आप वीडियो को पूरा देखेंगे तो उसमें सामने आएगा, दोनों पक्ष साथ बैठकर आपसी सहमति से बात कर रहे हैं. रिकेश सेन युवा हैं. निश्चित तौर पर थोड़ा उत्तेजित हुए होंगे, लेकिन इसे तोड़ मरोड़कर दिखाना बेहद ग़लत है. कांग्रेस का विचार है कि अगर भाजपा नेताओं का दुष्प्रचार करेंगे तो ग़लत है.