Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिला थाने में बवाल : लव मैरिज के बाद पुलिस के सामने भिड़ गए दोनों पक्ष के लोग, जानिए पूरा मामला…

दुर्ग।    भिलाई के महिला थाने में सोमवार रात को लड़की और लड़का पक्ष ने जमकर बवाल काटा. दोनों पक्ष के लोग पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए. दरअसल यह पूरा विवाद बालिग लड़की और लड़का के बीच प्रेम विवाह को लेकर है. लड़की का नाम शैवी ताम्रकार है. वो बीएसपी के अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी है. उसने बीते 6 नवंबर को रायपुर निवासी आशुतोष देश पाण्डेय से प्रेम विवाह किया था.

बालिग शैवी भिलाई के एक स्कूल में पढ़ाती थी और आशुतोष उसी स्कूल में ड्राइवर का काम करता है. यह रिश्ता लड़की के घरवालों को मंजूर नहीं था इसलिए शैवी को भागकर शादी करनी पड़ी. जब शैवी स्कूल से आशुतोष के साथ भागी तो उसके बाद उसके माता-पिता ने नेवई थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी.

पुलिस लड़की की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान लड़की और लड़का नेवई थाने पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी आनंद शुक्ला को बताया कि वो भागे नहीं बल्कि उन्होंने रायपुर में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है. लड़की और लड़का बालिग होने से थाना प्रभारी ने उनका बयान लिया और छोड़ दिया. इसके बाद एसडीएम दुर्ग के सामने भी दोनों के बयान दर्ज हुए. चूंकी मामले की शिकायत पिता ने थाने में की थी, इसलिए दोनों लड़का-लड़की को महिला थाने बयान के लिए बुलाया गया था. लड़की अपने पति और ससुर के साथ रायपुर के दो महिला अधिवक्ता के साथ बयान दर्ज कराने सोमवार शाम को पहुंचे थे. इसी दौरान वहां लड़की के माता-पिता और मामा व अन्य लोग आ गए.

लड़की ने अपने माता-पिता और मामा पर मारपीट का लगाया आरोप

महिला थाने में ही दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी. इससे भिलाई नगर थाना प्रभारी और पुलिस बल वहां पहुंच गया. लड़की शैवी का आरोप है कि वो अपने ससुर और पति के साथ बयान दर्ज करा ही रही थी कि अचानक उसके मामा, पापा और मां आए और गला पकड़कर उसे मारने लगे. उन लोगों ने उसके ससुर को भी मारा, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा.

मामले की जांच की जा रही : थाना प्रभारी

महिला अधिवक्ताओं ने भी आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस की शह पर उनके साथ भी हुज्जतबाजी की. उनकी कालर पकड़ी. इसके बाद देर रात उन लोगों ने भिलाई नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. टीआई प्रशांत मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी. शैवी के पिता स्वतंत्र ताम्रकार का कहना है कि उनकी बेटी एक अच्छे घर से पढ़ी लिखी और होशियार है. ऐसे में वो एक ड्राइवर लड़के से क्यों शादी करेगी. उनका कहना है कि उनकी बेटी को लड़का, स्कूल की प्रिंसिपल और उसके घर वालों ने गुमराह किया है.