Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिलासपुर में मतदान केंद्र के बाहर भाजपा समर्थकों का हंगामा, पुलिसकर्मियों से की बहस, रायगढ़ में तनाव की स्थिति, धमतरी में भी विवाद

बिलासपुर।  नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान के बीच बिलासपुर के मतदान केंद्र मिशन स्कूल के बाहर बीजेपी समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया. बताया जा रहा कि पोलिंग बूथ के बाहर भीड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ. यह विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से साथ बहस करते हुए जमकर हंगामा मचाया.

रायगढ़ के मतदान केंद्र में भी तनाव की स्थिति

वहीं रायगढ़ निगम के सबसे ज्यादा चर्चित वार्ड नंबर 19 में भी मतदान के दौरान तनाव की स्थिति रही. पुलिस ने मतदान केंद्रों के बाहर खड़े लोगों को बाहर किया. शांतिपूर्ण चुनाव कराने मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं.

धमतरी के पोलिंग बूथ में भी विवाद, युवती से बदसलूकी

धमतरी के रिसाई पारा पोलिंग बूथ में भी विवाद और धक्का मुक्की का मामला सामने आया है. मतदान केंद्र में बार-बार आने जाने को लेकर युवती के साथ कुछ युवकों का विवाद हुआ. यहां युवती के साथ एक युवक ने बदसलूकी भी की है. इसका वीडियो भी सामने आया है. पुलिस कर्मियों ने समझाइश देकर विवाद शांत कराया.

10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में हो रहा मतदान

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग हो रही है, जिसका परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव हो रहे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव हो रहे. 

देखें वीडियो –

बिलासपुर में भाजपा समर्थकों का हंगामा

धमतरी में भी विवाद का वीडियो