Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार और ऑटो ड्राइवरों के बीच पार्किंग के पैसे को लेकर बवाल, 350 ऑटो ड्राइवरों ने की हड़ताल

रायपुर- राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार और ऑटो ड्राइवरों के बीच पार्किंग के पैसे को लेकर बवाल हो गया है। करीब 350 ऑटो ड्राइवरों ने विरोध के चलते हड़ताल कर दी है। जिससे रेलवे स्टेशन में सवारियों को तकलीफों का सामान करना पड़ रहा है। इस मामले में रेलवे के अधिकारी दोनों पक्षों से बातचीत करके मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर ऑटो संघ के पदाधिकारी कमल पांडेय और राजेश स्वामी ने बताया कि ऑटो संघ 40 सालों से सरकारी रेट पर सवारियों को सुविधाएं दे रहा है। अब तक रेलवे ने कभी भी पार्किंग शुल्क नहीं लिया है। लेकिन अब पार्किंग ठेकेदार ऑटो वालों से पार्किंग वसूलने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम हमेशा रेलवे को सहयोग करते आये है। लेकिन उसके बावजूद ऑटो वालों के साथ ऐसा रवैया हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल रेलवे स्टेशन में करीब 350 ऑटो ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी है। रेलवे के अफसर ऑटो ड्राइवर और पार्किंग ठेकेदार दोनों पक्षों से बातचीत करने ने जुटे है। उधर, ऑटो संघ ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति इसी प्रकार की रही तो जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ऑटो न मिलने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है।