Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बवाल, नाराज कार्यकर्ताओं ने टिकट प्रभारी और PCC चीफ के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, फुंका पुतला

गरियाबंद। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर सोमवार को गरियाबंद नगर पालिका के 15 वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया, जिसके बाद अब कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। टिकट काटने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने टिकट प्रभारी मनोज कंदोई और पीसीसी चीफ दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारे लगाए और कार्यालय के बाहर उनका पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट के ऐलान से पहले कई दौरों की बैठक के बाद सभी वार्डों में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी थी। संतोषी मंदिर वार्ड 2 से घनश्याम यादव, नया तालाब वार्ड 4 से गीता जगत और गोवर्धन वार्ड 12 से पुनाराम यादव का नाम तय किया गया था, लेकिन जब सूची जारी की गई तो उसमें इन तीनों का नाम गायब था।

देखें VIDEO –

गौरतलब है कि कांग्रेस में विवाद और हंगामे की घटनाएं नई नहीं हैं। सत्ता में रहते हुए भी पार्टी के भीतर इस प्रकार के विवाद समय-समय पर सामने आते रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों के दौरान भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। फिलहाल पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नाराज कार्यकर्ताओं को शांत करना और एकजुटता बनाए रखना है। आगामी चुनावों में पार्टी की छवि को इस तरह के घटनाक्रमों से नुकसान हो सकता है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है।

देखें लिस्ट –