Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरप्राइज चेकिंग में बिलासपुर से रायपुर पहुंचे RPF डीआईजी

रायपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के डीआईजी आज सरप्राइज चेकिंग में रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां कमर्शियल विभाग के काम को खुद आरपीएफ अधिकारियों ने किया, जबकि उनके साथ इस काम में कोई भी कमर्शियल स्टॉफ नहीं था. अब सूत्रों का कहना है कि उन्हें दुकान बंद करने के मौखिक आदेश दिए गए है और अब ये पूरा मामला कमर्शियल और आरपीएफ के बीच विवाद का जड़ बन गया है.

सूत्र बताते है कि दुकानदार को ओवरचर्जिंग के आरोप में थाने लाया गया, वहीं दुकान के बाहर डस्टबीन में पॉलिथीन न होने के कारण भी थाने लाकर बैठा दिया गया है. अब सवाल ये है कि आरपीएफ के पास कौन सी धारा है, जिसके तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ?

सूत्र बताते है कि आरपीएफ की इस दखलअंदाजी की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है. वहीं डीआईजी के नेतृत्व में आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के लाइसेंसी मोची को भी थाने में बैठाया है, हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें किस कारण से बैठाया गया है. लल्लूराम ने कुछ आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से ये जानने की कोशिश की कि यदि रेलवे स्टेशन में दुकानदार ने डस्टबीन में पॉलिथीन नहीं लगाया हो तो आरपीएफ की कौन सी धारा उस पर लगाई जा सकती है ?

तो उनका कहना था कि गंदी करने और न्यूज सेंस की धारा लगाई जा सकती है, लेकिन सवाल ये है कि न तो उक्त वेंडर ने गंदगी की और न न्यूज सेंस.

रायपुर रेलवे स्टेशन के कुछ वेंडर अब ये भी पूछ रहे है कि यदि रेलवे स्टेशन में कचरा नहीं उठता, डस्टबीन में पॉलीथिन नहीं होगी और रेलवे स्टेशन में कही भी गंदगी होती है तो इस मामले में जोन के अफसर आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी को ‘स्लेक सुपरवीजिन’ मानकर चार्जशीट तो नहीं देंगे ?