Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

SIR पर रार : मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा- कांग्रेस ने घोटाले करके जीते चुनाव, शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले- पूरा देश जान रहा वोट की हो रही चोरी

रायपुर। एसआईआर को लेकर फिर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया कि सवाल वही उठाता है, जिसके मन में खोट होता है. वे (कांग्रेस) अच्छे काम में भी सवाल उठा रहे हैं. इससे ये प्रदर्शित होता है कि आज तक उन्होंने जितने चुनाव जीते हैं, घोटाले करके जीते हैं. कांग्रेस को इसलिए डर सता रहा है कि आने वाले समय में वे घोटाले कैसे करेंगे, गलत तरीके से चुनाव कैसे जीतेंगे? जनता इनके गलत काम पहचान चुकी है, जनता भाजपा के साथ है. इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार किया है.

मंत्री खुशवंत के बयान पर शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि निर्वाचन प्रक्रिया में कैसे छेड़छाड़ हो रही है, वोट चोरी हो रही है. बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए. खुद गलती करना और दोष कांग्रेस पर मढ़ना वाली स्थिति है. उन्होंने कहा कि देश में आज भाजपा की सरकार है. भाजपा नेताओं का कांग्रेस पर आरोप लगाना सबसे बेतुकी बात है.

आज से बिजली बिल हाफ योजना लागू

बिजली उपभोक्ताओं को आज से बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिया जाएगा. इसे लेकर मंत्री गुरु खुशवंत ने कहा कि आज से बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ मिलेगा, गरीब और भी आगे बढ़ेंगे. लोग पीएम सूर्यघर योजना का लाभ भी ले सकते हैं. 

नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंत्री ने बताया प्रोपोगेंडा

कांग्रेस अपने नए जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देने जा रही है. इस पर मंत्री गुरु खुशवंत ने कहा कि कांग्रेस कुछ भी कर ले, जनता का विश्वास खो चुकी है. नियुक्त किए गए नाम पहले से तय थे, यह सिर्फ प्रोपोगेंडा है. जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जान चुकी है.