Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में दिनदहाड़े लूट : ग्राहक बनकर आए तीन बदमाश, सराफा दुकान से सोने की तीन चेन लूटकर हुए फरार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। एक सराफा दुकान से तीन अज्ञात बदमाश चार तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शहर में नाकेबंदी कर दी है। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शक्तिनगर इलाके का है।

जानकारी के अनुसार, शक्तिनगर क्षेत्र में स्थित सराफा कारोबारी पन्नालाल गोलछा की दुकान में आज दोपहर तीन युवक ग्राहक बनकर आए। युवकों ने दुकानदार से कहा कि वे सोने की चेन खरीदना चाहते हैं। इस पर दुकान संचालक ने तीन सोने की चेन उन्हें दिखाने के लिए काउंटर से बाहर निकाले। जैसे ही चेन युवकों के हाथ में आई, उनमें से एक ने अचानक चेन को उठाकर भाग निकले। बाकी दो युवक भी उसके पीछे-पीछे तेजी से भाग निकले।

लूटी गई चेन की कुल वजन लगभग चार तोला बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लाखों में आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दुकान में लगे CCTV कैमरों में तीनों आरोपियों की तस्वीरें कैद हो चुकी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

आरोपियों की तलाश जारी, मुख्य मार्गों पर पुलिस ने की नाकेबंदी

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शहर के सभी मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर दी है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल नाकों पर भी जांच अभियान तेज कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पूर्व से योजना बनाकर आए थे और किसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि थाना खम्हारडीह इलाके के शक्तिनगर में सराफा कारोबारी के दुकान में वारदात हुई है। तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। करीब 10-10 ग्राम की तीन सोने की चेन छीनकर फरार हुए हैं। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।