Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तनिष्क ज्वेलरी शाॅप में दिनदहाड़े लूट, रईसजादे ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम इलाके में स्थित ब्रांडेड ज्वेलरी शॉप तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है. एक युवक ग्राहक बनकर शॉप पर आया और लाखों रुपये की सोने की चेन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एक रईसजादा बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के ठीक सामने स्थित टाटा कंपनी के ब्रांडेड ज्वेलरी शाॅप तनिष्क ज्वेलर्स में आज दोपहर 12 बजे के आसपास शहर के ढिमरापुर में रहने वाला एक युवक क्षितिज अग्रवाल 27 साल अपनी कार से पहुंचा और ज्वेलरी शाॅप में कार्यरत कर्मचारियों को सोने के चेन दिखाने की बात कही. जैसे ही कर्मचारी ने उसे चेन दिखाया वह उसे लेकर दिनदहाड़े अपनी कार से सब के सामने से फरार हो गया.

सवा 4 लाख मूल्य का है चेन

तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह के अनुसार सोने की चेन की कीमत करीब 4.25 लाख रुपये है. इस घटना के बाद तनिष्क ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

आरोपी होटल संचालक का है बेटा

बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स में लाखों की सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम देने वाला युवक शहर के एक बड़े होटल संचालक का बेटा है. इस घटना के बाद पूरे मामले को दबाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

मामले में सिटी कोतवाली के प्रभारी थाना प्रभारी येनु देवांगन ने बताया कि तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह की शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 309, 4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुट गई है.