Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट, नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोककर दिया वारदात को अंजाम

कोरबा।  जिले में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह पहले ही कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में ट्रक के चालक और परिचालक से लूट की घटना सामने आई थी, जिसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई थी कि उसी इलाके में एक और लूट की वारदात हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरीकला निवासी दयाशंकर भारिया, जो ढेलवांडीह के अटल व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं, उनसे बीती रात करीब 81 हजार रुपये की लूट हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह बीती रात करीब 8 बजे जब वे अपने केंद्र को बंद कर बाइक (क्रमांक CG 12 BK 4206) से घर लौट रहे थे, तभी कटघोरा बाइपास मार्ग स्थित अमरैया चिमनीभट्टा पुल के पास दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद बदमाशों ने पहले दयाशंकर की बाइक रोकी, फिर उनसे मारपीट कर 60 हजार रुपये नगद, लैपटॉप, दो बायोमैट्रिक डिवाइस सहित कुल 81 हजार रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई और आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।