Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिनदहाड़े व्यापारी से उठाईगिरी, अज्ञात आरोपी वाहन से ले उड़े एक लाख नगदी और खाता-बही, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

बलरामपुर। एसपी कार्यालय के पास स्थित व्यस्त बाजार से दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया है. एक व्यापारी साप्ताहिक बाजार जाने के लिए अपनी इको वाहन से निकला. इस दौरान एक किराना दुकान के पास सामान लेने के लिए वह रुका तभी अज्ञात आरोपियों ने वाहन से नगदी एक लाख रुपये ले उड़े. इसके साथ ही आरोपी खाता-बही भी ले गए है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे तब हुई, जब रामानुजगंज का व्यापारी आनंद केसरी अपनी इको वाहन में साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकला था. वह रास्ते में बलरामपुर स्थित भोला किराना के पास सामान लेने के लिए रुका. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने 10 मिनट के अंदर उसकी वाहन से एक लाख रुपये और खाता-बही ले उड़े. घटना के बाद व्यापारी ने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी.

मामले की सूचना के बाद पुलिस तुरंत जांच शुरू कर दी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है. फिलहाल, आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है.

मामले में कोतवाली प्रभारी भापेंद्र साहू से बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पीड़ित व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है. आस पास के सीसीटीवी का भी सहारा पुलिस ले रही है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा.