Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएम मोदी को गाली देने वाला रिजवी राजा गिरफ्तार, CM विष्णु देव साय बोले– “यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान”

रायपुर। बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रिजवी उर्फ राजा ने हाल ही में कांग्रेस और आरजेडी के संयुक्त मंच से भाषण देते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं।

घटना दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक में हुई थी। पहले इस मामले को लेकर साइबर थाना में सनहा दर्ज कराया गया, जिसके आधार पर सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद देर रात पुलिस ने छापेमारी कर रिजवी राजा को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा:

“कांग्रेस और आरजेडी के मंच से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, यह पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है। प्रधानमंत्री जी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज राष्ट्र सेवा में पूरी निष्ठा से समर्पित है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है और बिहार की जनता निश्चित ही इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को नकारेगी।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

रिजवी राजा की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और आरजेडी पर सीधा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि विपक्ष जनता के मुद्दों पर बात करने के बजाय केवल नफरत और अपमान की राजनीति कर रहा है।वहीं, कांग्रेस और आरजेडी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मामला बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा मुद्दा बन सकता है।