Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

RIMS की मनमानी: अब कैंपस में बिना अनुमति पार्किंग पर लगेगा 20 हजार का जुर्माना, रात 9 के बाद डिलीवरी बॉय के प्रवेश पर लगी रोक

रायपुर। रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में पार्किंग के नाम पर मनमानी चल रही है। RIMS के डीन प्रोफेसर डॉक्टर गम्भीर सिंह ने कैंपस में वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार, हॉस्टल में न रहने वाले विद्यार्थियों और इंटर्न्स को कॉलेज परिसर में दोपहिया और चारपहिया वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई छात्र या इंटर्न इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसे ₹20,000 का जुर्माना और कॉलेज से निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं जो छात्र अपने वाहन कैंपस के अंदर लाना चाहते हैं, उन्हें ₹50,000 का वार्षिक शुल्क देना होगा और गाड़ी केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में खड़ी करनी होगी। पार्किंग के बाहर पाए जाने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अब पार्सलों की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय को भी रात 9:00 बजे के बाद कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 9:00 बजे के बाद आने वाले पार्सल को गेट के बाहर से ही प्राप्त करना होगा।

हॉस्टल में न रहने वाले छात्रों की बढ़ी परेशानी

बता दें कि RIMS के डीन के इस फरमान से छात्रों को परेशान कर दिया है, क्योंकि जो छात्र हॉस्टल में नहीं रहते और दूर दराज इलाकन से कॉलेज आते है अब उन्हें कैंपस के बाहर गाड़ी खड़ी करनी होगी, जिससे उनके चोरी और टूट-फूट का होने का ख़तरा होगा।