Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चावल, नमक, चना बंद हुआ सांय-सांय ! पूर्व सीएम के बयान पर सीएम साय का पलटवार, कहा- यथावत जारी है पीडीएस से संबंधित सभी लाभ

रायपुर- पीडीएस को लेकर सोशल मीडिया में चल रही जानकारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान जारी किया है. उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर पीडीएस से संबंधित फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया है. दरअसल पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पीडीएस को लेकर कहा था कि सरकार बदलते ही हमारी सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया है. जिस पर सीएम साय ने अपने X अकाउंट के जरिए पीडीएस को लेकर जानकारी दी.

उन्होंने लिखा कि कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि पीडीएस संबंधित पिछली सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया है. पहली बात तो यह है कि पिछली सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का ही नाम बदलकर उसे आगे बढ़ाया था. पीडीएस से संबंधित सभी लाभ यथावत जारी है.

“भरोसे के 5 साल” अब याद आ रहे हैं- भूपेश

बता दें कि पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ‘हमारी सरकार में मिलने वाला हर सदस्य का 7 किलो चावल हुआ बंद- साँय साँय नमक हुआ बंद- साँय साँय चना हुआ बंद- साँय साँय मोदी जी की गारंटी इस कदर “साँय साँय” काम कर रही है कि लोकसभा चुनाव ख़त्म होते ही महतारी वंदन योजना की राशि भी बंद हो जाएगी. बंद न होगी तो कटौती तो शुरु हो ही जाएगी. जनता को वो “भरोसे के 5 साल” अब याद आ रहे हैं.’