Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा: छत्तीसगढ़ की परफॉर्मेंस से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा खुश

रायपुर।   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर बेहतर काम हो रहा है और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए 10 लाख और सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान की बैठक के बाद जेपी नड्डा दिल्ली लौट गए हैं।

दिल से, दल से, जुड़े कमल से

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समूचे राष्ट्र से संगठन के महापर्व में जुड़ने का अपील कर रहे हैं। यह महापर्व हम सब के लिए सदैव अविस्मरणीय हो। हम सबको प्रधानमंत्री के इस सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से। पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्य बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण कर लेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्याबल जरूरी है लेकिन वैचारिक बल के आधार पर कार्य कर रहे हैं, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सदस्यता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर, सहित प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे।

उनके आने से हम ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं: सीएम साय

बैठक के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि संगठन का महापर्व चल रहा है। सदस्यता अभियान चल रहा है। हमारा सौभाग्य है कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी आए, उनका मार्गदर्शन मिला है। उनके आने से हम ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। सरकार के कामकाज से जनता खुश है, अच्छा वातावरण है। निश्चित तौर पर जनता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ड का माना विमानतल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस स्वागत से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभूत हुए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार माना।