Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किए जाने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर।      छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलो के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किए जाने संबंधी तैयारी की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, निर्वाचक नामावली को अद्यतन और पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जिले में निर्वाचक नामावली को सही और अद्यतन किया जाए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके। पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाए और जिन मतदाताओं का स्थानांतरण या मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटाए जाए। राज्य के सभी जिलों के नगरीय निकायों में नाम जोड़वाने के लिए अब तक कुल 22 हजार 182, संशोधन के 1 हजार 182 तथा विलोपन के लिए 4 हजार 779 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को जांच करने कहा गया। इसके लिए फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाए ताकि मतदाता सूची त्रुटि रहित और पूरी तरह से सही बन सके। नगरीय निकाय तथा पंचायत के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। इस संबंध में आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्ति का निर्धारित समय में निराकरण करने निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से उनके जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी ली गई तथा विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।

सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि आगामी चुनाव में सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त हो सके। इस अवसर उपसचिव डॉ नेहा कपूर एवं आलोक श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।