Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

रायपुर।     खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आज खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के सभा कक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर खाद्य विभाग के सचिव बसवराजू एस. विशेष सचिव के डी कुंजाम और खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि विभाग का दायित्व एवं प्राथमिकता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है और समय पर उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन उपलब्ध कराना है। दूरस्थ क्षेत्रों में चना, गुड़, शक्कर, राशन आदि की आपूर्ति समय पर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं के आपूर्ति, भण्डारण एवं वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। खाद्य मंत्री ने चावल के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए हैं और उचित मूल्य दुकानों आंगनबाड़ी, स्कूल, छात्रावास में गुणवत्ता युक्त चावल भण्डारण एवं वितरण करने के लिए कहा है।

समीक्षा बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लक्ष्य के विरूद्ध चावल उपार्जन की स्थिति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चना वितरण करने के संबंध में चर्चा कह गई। शक्कर, नमक तथा केरोसिन उपभोक्ताओं को वर्षा ऋतु से पूर्व अग्रिम भण्डारण सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।