Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभागीय योजनाओं की ली जानकारी

रायपुर। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने विभागीय मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और विभागीय संरचना की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले आयोग एवं बोर्ड की जानकारी ली। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभागों में एक-एक 500 सीटर छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण की योजना पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने वर्तमान में संचालित छात्रावासों की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यकता पड़ने पर छात्रावासों की मरम्मत कराने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में संचालित योजनाएं राज्य में बदलाव का प्रतीक बन रही हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग से संबंधित योजनाएं भी राज्य के पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं। श्री जायसवाल ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। बैठक में विभागीय अपर संचालक, उप संचालक और उपायुक्त स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।