Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रिटायर्ड IAS अशोक अग्रवाल भाजपा में शामिल, वरिष्ठ BJP नेता छगन मूंदड़ा ने दिलाई सदस्यता

रायपुर।  रिटायर्ड आईएएस अशोक अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं. रिटायरमेंट के बाद रमन सरकार ने उन्हें सूचना आयुक्त बनाया था. बतौर सूचना आयुक्त कार्यकाल खत्म होने के बाद से उनके नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि वह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं. भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा ने अशोक अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई. विधानसभा चुनाव के पहले कई अफसरों ने भाजपा का दामन थामा था.

प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए अशोक अग्रवाल ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है. 1985 में वह राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए थे. भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोट होने के बाद उन्हें साल 2000 का बैच आवंटित किया गया था. अशोक अग्रवाल कोरबा, रायगढ़ और राजनांदगांव जिले में कलेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं. रायपुर और दुर्ग संभाग के कमिश्नर रह चुके अग्रवाल ने जनसंपर्क संचालक के रूप में भी अपने दायित्व का निर्वहन किया है.

अशोक अग्रवाल मूलतः छत्तीसगढ़ियां हैं. भाजपा में शामिल हुए दो पूर्व आईएएस साय सरकार में विधायक हैं. इनमें से एक ओपी चौधरी राज्य के वित्त मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं.