Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल, डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा दावा, कहा-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे. चुनाव के परिणाम को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा किया है कि भाजपा अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव को गंभीरता से लिया है और जनता के सामने ‘अटल विश्वास पत्र’ पेश किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 13 महीनों में नगरीय निकायों के लिए प्रतिबद्धता से काम किया है. नामांकन रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो में जनता का जबरदस्त उत्साह दिखा, चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे. इसके साथ ही अरुण साव ने बजट सत्र समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया.

कांग्रेस मुद्दा विहीन – अरुण साव

उपमुख्यमंत्री ने 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है. बड़े मामले हुए हैं उसमें किसका हाथ है. यह जनता जानती है. कांग्रेस की नियत सबको पता है. सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने वही किया और अब विपक्ष में रहकर भी वही कर रहे हैं. उन्होंने रायपुर में हुई डकैती की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. ठोस कार्रवाई हो रही है.

परिसीमन पर कांग्रेस के आरोपों पर दिया बयान

परिसीमन को लेकर कांग्रेस के लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर अरुण साव ने कहा कि इसे लेकर अनेक याचिका लगी थी, जिन्हें खारिज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि परिसीमन नियमानुसार हुआ है, लेकिन कांग्रेस हार के बहाने बना रही है और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना रही है. उन्होंने कहा कि इस बार भी विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तरह ही 173 निकाय चुनावों के परिणाम आएंगे. महिलाओं की बड़ी संख्या में वोटिंग को लेकर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन कुछ स्थानों में महिला मतदाताओं की संख्या कम हुई है, जिसपर विचार करने की बात कही है.