Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुबह कांग्रेस से इस्तीफा, शाम होते-होते भाजपा में शामिल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीजेपी का दामन थामा, कांग्रेस पर लगाये गंभीर आरोप

जांजगीर-चांपा- लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा और उनके पति यशवंत चंद्रा सहित कई समर्थको ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यनिता चंद्रा ने कांग्रेस छोड़ने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा को जिम्मेदार बताया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आज सुबह ही इस्तीफा दिया था, शाम होते-होते वो भाजपा में शामिल हो गयी। बीजेपी संगठन के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव की उपस्थिति मे यनिता चंद्रा ने भाजपा ज्वाइन की।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के पीछे कांग्रेस की रीति-नीति मे बदलाव और जनप्रतिनिधियो को उपेक्षा करने का आरोप लगाया। यनिता चंद्रा के पति यशवंत चंद्रा ने भूपेश बघेल और बड़े नेताओं द्वारा जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा कर तानाशाही करने का आरोप लगाया। वहीं नरेंद्र मोदी के कार्यों और बीजेपी के रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन करना बताया, उन्होंने दावा किया कि बीजेपी प्रत्याशी जांजगीर चांपा जिला मे 2 लाख से अधिक मत से जीतेगी, जिसके लिए खुद जिले भर के सरपंच और जनपद के सदस्यो से बीजेपी के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित करने का दावा किया।

जांजगीर चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके साथियो को बीजेपी प्रवेश कराने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नवीन और संभाग प्रभारी अनुराग सिंगदेव बीजेपी कार्यालय मे उपस्थित रहे,नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस का नाव डूबने वाली है जिसमे सवार लोग अब कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी मे आ रहे है, उन्होंने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि गौठान के नाम पर जिसने करोडो का घोटाला किया जिस राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी का गुण गाते है वही गौ माता के हत्यारो के साथ सम्बन्ध रखते थे वही बीजेपी पर आरोप लगाते है, नितिन नवीन ने कहा इस बार छत्तीसगढ़ की जनता अटल विहारी बाजपेई के सपनो को साकार करेंगे और छत्तीसगढ़ के 11 सीट बीजेपी को सौपेंगे।